धीमान सर नेम

4 comments

॥ॐ  विश्वकर्मणै नमः॥
"धीमान शब्द की व्याख्या"
बन्धुओ, क्या आप जानते हो कि धीमान शब्द का मतलब क्या है? अगर आपको ज्ञात नही है तो कोई बात नही हम आपको बताते है।
"धीमान" शब्द अत्यन्त प्राचीन एवँ सार्थक है। विद्वानो ने इसकी व्याख्या अपने ढँग से की है। महाविद्वान पँडित उदयराम सिद्धाँत रत्न ने अपनी चिरपरिचित पुस्तक विश्वकर्मा वँश भास्कर मे भी इस शब्द का उल्लेख किया गया है। उनके अनुसार इस शब्द की व्याख्या इस प्रकार हैः-
'धीमान' शब्द उनके अनुसार "धी" धातु से बना है। जिसका अर्थ धारण करना है, या 'बुद्धि' है। अतः धीमान शब्द का अर्थ हुआ बुद्धिमान, गम्भीर समझदार, प्रज्ञावान दूरदर्शी आदि।
कुछ विद्वानो के अनुसार 'धीमान शब्द' का प्रयोग धार्मिक पुस्तको एवँ शास्त्रो मे उपाधि के रूप मे भी किया जाता था। पाठशालाऔ, गुरुकुल एवँ विद्यालयो तथा अन्य शिक्षा सँस्थानो से जो लोग स्नातक स्तर की विद्या या स्नातकोत्तर स्तर की शिक्षा प्राप्त करके गुरुकुल से बाहर निकलते थे, तथा यम, नियम, संयम, शील आदि गुणो की 'कसौटी' पर खरे उतरते थे ऐसे विद्यार्थियो को "धीमान" उपाधि से अलँकृत किया जाता था। यह प्रथा आजकल भी प्रचलित है जैसे गोल्ड, सिल्वर या ब्राँजे मैडल दिए जाते है और 'अर्जुन' 'पँडित' आदि उपाधि भी दी जाती है।
शास्त्रो एवं धर्म ग्रँथो मे धीमान शब्द का प्रयोग बङे बङे प्रकाँड पँडितो, विद्वानो, ऋषि मुनियो आदि के लिए भी किया गया है। परशुराम जी महर्षि भारद्वाज आदि के लिए भी इस शब्द का प्रयोग किया गया है।
'विश्वकर्मा वँश भास्कर' के रचयिता के अनुसार भगवान विश्वकर्मा के पाँच मणीषी पुत्रो के लिए भी धीमान शब्द का प्रयोग किया गया है। जाँगिङ ब्राह्मणो के 1444 शासनो मे एक शासन धीमान नाम से भी मिलता है।
भगवान विश्वकर्मा जी के दूसरे पुत्र 'मय' जो काष्ठ कला मे प्रवीण थे उनकी सँतान को भी धीमान शब्द की सँज्ञा दी गई है। धीमान ब्राह्मण यज्ञोपवीत धारण करते है पूजा पाठ मे विश्वास रखते है, दान देते है लेते नही। सभी धर्मो के प्रति आस्था रखते है। ये शुद्ध शाकाहारी भोजन करते है। धीमान शब्द बुद्धिमान गम्भीर समझदार का पर्यायवाची भी है।
अब अँग्रेजी मे देखियेः DHIMAN,
D-HI-MAN. यानी ऊँचे दर्जे के लोग। द्वारा पोस्टः- ‪#‎RoshanDhiman‬. जय विश्वकर्मा, जय विज्ञान।ॐ

4 comments :